भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना घरिंडा की पुलिस ने 2 मामलों में हेरोइन तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 4 किलो 168 ग्राम हेरोइन और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान रोहित और विशाल सिंह दोनों निवासी गांव रोड़ावाला कलां अटारी, गुरदित्त सिंह निवासी रोड़ावाला थाना घरिंडा, साहिलदीप सिंह निवासी डंडे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि थाना घरिंडा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहित, विशाल सिंह और गुरदित्त सिंह मिलकर हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव रोड़ावाला से अटारी की ओर स्थित ड्रेन के पास से नाका लगाया और इस दौरान आरोपियों को शक के आधार पर रोका गया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे सेल 2 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइलभी जब्त किए गए। इसी तरह एक अन्य मामले में थाना घरिंडा पुलिस और बीएसएफ द्वारा संयुक्त अभियान के दौरान अटारी के पास साहिलदीप सिंह को 2 किलो 158 ग्राम हेरोइन, 3 मोबाइल सहित काबू किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अभी तक की जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से ही पहुंची थी।


