पाटीदार समाज का पंचवटी में भव्य समागम:सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, 25 करोड़ की लागत से बनेगा सरदार धाम

डूंगरपुर के सागवाड़ा क्षेत्र के पंचवटी में पाटीदार समाज का समागम का आयोजन हुआ। पंचवटी में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, पाटीदार समाज के रत्न केशव भाई जसेला की प्रतिमा के अनावरण के साथ बालिका छात्रावास का लोकार्पण भी किया गया। सागवाड़ा के पंचवटी स्थित विद्या नगर में बुधवार पाटीदार समाज का विशाल समागम आयोजित हुआ। समागम में डूंगरपुर, सलूम्बर, बांसवाडा, उदयपुर और गुजरात से बड़ी संख्या में पाटीदार समाज के लोग शामिल हुए। विद्या नगर में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, पाटीदार समाज के रत्न केशव भाई जसेला की प्रतिमा के अनावरण के साथ बालिका छात्रावास का लोकार्पण भी किया गया। इसके बाद पाटीदार समाज का समागम शुरू हुआ। समाज अध्यक्ष डायालाल पाटीदार व सचिव शिवलाल पाटीदार ने बताया की समाज में शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है। जिसके तहत डूंगरपुर मुख्यालय पर 2 हॉल और 56 कक्षों के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। 5 वर्षों में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से सरदार धाम की परिकल्पना के साथ काम किया जाएगा। सभी वर्गों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और बेहतर रहने की सुविधाएं प्रदान करेगा। यहां से भावी अधिकारी और कर्मचारी तैयार करने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *