पानी कनेक्शन के लिए एसएएफ नंबर आवंटन के लिए शिविर

जमशेदपुर | जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने आवासीय क्षेत्रों में नया पानी कनेक्शन के लिए स्व-मूल्यांकन फॉर्म (एसएएफ) नंबर आवंटन करने के लिए लगाए शिविर का शनिवार को उद्घाटन किया। भुइयांडीह के बाबूडीह स्थित नवोदय आदिवासी प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाया गया था। इसके पहले यहां के बस्तिवासियों को बिष्टुपुर स्थित एसएएफ कार्यालय जाकर नंबर लेना पड़ता था, जो दूर पड़ता था। शिविर के माध्यम से जमशेदपुर पूर्व के निवासियों को बिष्टुपुर नहीं जाना पड़ेगा और अपने क्षेत्र में ही एसएएफ नंबर प्राप्त कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *