पानी का ग्लास उठाते ही हार्टअटैक से युवक की मौत;VIDEO:मोबाइल शॉप की बेंच पर आकर बैठा था, अचानक वहीं गिर गया

उदयपुर में 48 साल के युवक की साइलेंट अटैक (हार्ट अटैक) से मौत हो गई। युवक मोबाइल शॉप पर आकर वहां रखी बेंच बैठा था। उसने पास में रखे कैंपर से ग्लास उठाकर पानी पीने की कोशिश की। तभी कुछ ही सेकेंड में वह अचेत होकर गिर गया। दुकानदार और अन्य ग्राहक उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला सायरा थाना क्षेत्र में सायर बस स्टैंड स्थित महादेव मोबाइल शॉप का 30 जनवरी को शाम 7 बजे का है। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया। चरावों का गुडा निवासी रोड सिंह (48) पिता मानसिंह खरवड़ रोड पार कर किसी काम से मोबाइल शॉप पर आए थे। पहले देखिए PHOTOS… दिव्यांग है बेटी
रोड सिंह (मृतक) टेम्पो ड्राइवर था। रोड सिंह के छोटे भाई और बीजेपी के सायरा मंडल महामंत्री बाबूसिंह खरवड़ ने बताया- मुझे जैसे ही घटना का पता लगा कि मैं तुरंत मोबाइल शॉप पर पहुंचा। अचेत अवस्था में भाई को निजी हॉस्पिटल लेकर गए थे। वहां से उन्हें गोगुंदा सरकारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया था, जहां डॉक्टर्स ने साइलेंट अटैक का कारण बताते हुए मृत घोषित कर दिया था। बाबूसिंह ने बताया- वे (रोड सिंह) स्वस्थ थे और उनको पूर्व में कोई बीमारी नहीं थी। उनके 21 साल का बेटा और 15 साल की बेटी है। बेटी दिव्यांग है। उसका बचपन से एक हाथ नहीं है। — यह खबर भी पढ़ें… 30 साल के युवक को नींद में आया हार्टअटैक, मौत:मुंबई से दोस्तों के साथ घूमने आया था राजस्थान, सुबह जगाया तो नहीं उठा अजमेर में दोस्तों के साथ घूमने आए 30 साल के युवक को नींद में हार्ट अटैक आ गया। दोस्तों ने सुबह जगाया तो वह उठा नहीं। उसकी बॉडी पूरी तरह से ठंडी पड़ गई। होटल स्टाफ की मदद से एम्बुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *