पानी की समस्या, अलवर मिनी सचिवालय पहुंचे ग्रामीण:बोले- गांव में पानी का संकट, जल जीवन मिशन की बोरिंग नहीं हो पा रही

अलवर के सकट गांव के ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को अलवर मिनी सचिवालय पहुंचे। यहां अफसरों को बताया कि पाई का गुवाड़ा के लोग जल जीवन मिशन योजना की बोरिंग नहीं होने दे रहे, जिसके चलते उनके गांव में पानी का संकट हो गया। पाई का गुवाड़ा के लोगों मानना है कि बोरिंग होते ही उनके गांव में पानी का संकट हो जाएगा। पहले बोरिंग करने आई टीम को वापस लौटा दिया। इधर, सकट गांव के लोगों का कहना है कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पांच बोरवैल मंजूर हुए हैं। दो बोरवेल सकट गांव के लिए स्वीकृत हुए हैं। इस मसले को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को अलवर कलेक्टर के पास शिकायत करने पहुंचे। ग्राम पंचायत सकट में जल जीवन मिशन योजना के तहत बोरिंग कार्य पाई का गुवाडा ग्राम पंचायत विघोता में किया जाना प्रस्तावित है। पूर्व में वहां पर बोरिंग मशीन लगाई गई थी लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण मशीन को बैरंग लौटा दिया। इसके बाद ग्राम पंचायत एवं जन एवं स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पुलिस जाब्ता मांगा गया था लेकिन जाब्ता उपलब्ध नहीं हो पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने एडीएम कार्यालय राजगढ़ में भी उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *