इंटरनेशनल स्टोरी टेलिंग फेस्टिवल का आगाज:कैदियों के “नया सवेरा बैंड” की प्रस्तुति पर हर कोई थिरका, प्रतिभागियों ने मिलकर क्रिएट की स्टोरी

उदयपुर में शिल्पग्राम स्थित पार्क एग्जॉटिका रिसोर्ट में तीन दिवसीय इंटरनेशनल स्टोरी टेलिंग फेस्टिवल का शुक्रवार को आगाज हुआ। पहले दिन दो अलग सत्रों “जमघट” और “कहानीगंज” कार्यक्रम हुए। जमघट के तहत सबसे पहले नया सवेरा बैंड ने प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। फिल्मी और राजस्थानी सॉन्ग पर दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। नया सवेरा बैंड की टीम में उदयपुर सेंट्रल जेल के कैदी थे, जिन्होंने गिटार और ढपली की धुन से हर किसी को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद “अननॉन पार्टनर्स-अननॉन स्टोरीज” कॉम्पिटीशन हुआ। इसमें दर्शक दीर्घा में बैठे एक प्रतिभागी ने वहीं अपने दूसरे पार्टनर को चुना और दोनों ने मिलकर एक स्टोरी क्रिएट की। इस दौरान लोगों को जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। विजेता रहे स्कूली छात्रों को किया सम्मानित
इसके बाद स्टोरी टेलिंग कॉम्पिटीशन में विजेता रहे स्कूली छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके बाद हुए राजस्थानी लोक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। शाम 5:30 बजे कहानीकार देबजानी ने “द अनटोल्ड स्टोरी आफ सुर्पनखा” सुनाई। फिर अजय कुमार ने “बड़ा भांड” और अहमद फराज ने “मानो तो सच ना मानो तो रहस्य” टॉपिक पर बात करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। अंत में पहले दिन का समापन कव्वाली से हुआ। जिसमें कुतुबी ब्रदर्स ने कव्वाली के प्रस्तुति से समां बांधा। वूमेन स्टोरी टेलिंग और ब्रेल स्टोरी वर्कशॉप आज
फेस्टिवल में दूसरे​ दिन दोपहर 2:30 बजे से पॉवर आफ ओरल स्टोरी टेलिंग ट्रेडिशन विषय पर पेनल डिस्कशन होगा। इसके बाद आॅल वूमेन स्टोर टेलिंग कॉम्पिटीशन आयोजित होगा। फिर राजस्थान लोक नृत्य और इसके बाद ब्रेल स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप होगी जिसमें आंखों से अक्षम बच्चे ब्रेल लिपि के माध्यम से स्टोरी बोलेंगे। शाम 5 बजे से कहानीकार विक्की आहूजा, देव दत्त पटनायक और शिल्पा एंड आदित्य अपनी-अपनी कहानियां सुनाकर लोगों को रोमांचित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *