सागर| गंदगी के कारण बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हालात ऐसे हैं कि अस्पताल परिसर की सीढ़ियां, गलियारे और वार्डों के बीच हवा के लिए बनाए गए खुले आंगन पान-गुटखा की पीक से पूरी तरह लाल नजर आ रहे हैं। इससे न केवल अस्पताल की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बीएमसी में सफाई कर्मियों की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। इस गंदगी को छिपाने के लिए इस पर ब्लीचिंग पाउडर डाल दिया जाता है, जिसकी परत जमने से पान गुटखों की पीक और लाल दिखाई देती है।


