समीक्षा के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने तहसीलदार गिरवाई, तहसीलदार रेहट, तहसीलदार सुपावली, अनुविभागीय अधिकारी मुरार के रीडर, गिरवाई के रीडर, लश्कर के रीडर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा है कि किसानों की फार्मर आईडी बनाने का जो अभियान चलाया जा रहा है उसे पूरी गंभीरता के साथ किया जाए। आने वाले दिनों में ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से ही किसानों को खाद का वितरण किया जाना है। फार्मर आईडी के माध्यम से जिले में किसानों की कहां-कहां जमीन हैं उसका भी रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण सहायता के जो प्रकरण हैं उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाए।


