2 जनवरी को जिला कोर्ट में अवकाश

जिला न्यायालय, ग्वालियर में 2 जनवरी को अवकाश रहेगा। पूर्व में जारी कैलेंडर में 2 जनवरी को कामकाजी दिवस घोषित किया गया था। लेकिन अब 2 जनवरी को काम नहीं होगा। कामकाजी दिन की भरपाई के लिए 17 जनवरी को कामकाज होगा। तीसरा रविवार होने के चलते पूर्व में इस दिन अवकाश घोषित किया गया था। बता दें कि वर्तमान में जिला न्यायालय में शीतकालीन अवकाश चल रहा है। 24 ​दिसंबर से केवल फौजदारी प्रकरणों की सुनवाई हो रही है। सिविल मामलों की सुनवाई अवकाश के चलते बंद है। 5 से जिला न्यायालय और उच्च न्यायालय में नियमित सुनवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *