पाम संडे के पूर्व ईसाई समुदाय ने निकाली शांति यात्रा

भास्कर न्यूज | पाकुड़ शहर में यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम द्वारा आयोजित ख्रीस्त राजा शांति सभा यात्रा शनिवार को िनकाली गई िजसमे लगभग 25 हजार ईसाई समुदाय के लोगों ने भाग लिया। यह यात्रा जिदातो मिशन स्कूल मैदान से शुरू होकर रेलवे फाटक, खुदीराम बोस चौक और गांधी चौक होते हुए धनुष पूजा मैदान में समाप्त हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हाथों में खजूर की डालियां लेकर शांति का संदेश दिया और प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। रेवरेंड रोशन हांसदा ने बताया कि यह पर्व यीशु के जेरूसलम प्रवेश की याद में मनाया जाता है, जहां लोगों ने खजूर की डालियों से उनका स्वागत किया था। पाम संडे से गुड फ्राइडे और ईस्टर की शुरुआत होती है जो विश्व शांति का संदेश देता है। गोकुलपुर चर्च मैदान में भव्य सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राजमहल सांसद विजय हादसा उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ और नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रयागराज, एस आई कन्हैया यादव, विनोद सिंह, शर्मीला मार्दी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *