चलती बाइक पर गिरी डाल, युवक की मौत, दो घायल

दुमका| शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के केसरगढ़ के पास शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। चलती बाइक पर आम के पेड़ की मोटी डाल गिरने से 24 वर्षीय कमलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वह मोहलपहाड़ी पोखरिया का रहने वाला था। हादसे में उसके चाचा गंगाधर यादव और दोस्त समीर गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज पश्चिम बंगाल के सिउड़ी अस्पताल में चल रहा है। कमलेश अपने चाचा के साथ शिकारीपाड़ा में चाय-नाश्ते की दुकान खोलने जा रहा था। उसी समय कदमा गांव का उसका दोस्त समीर गोराई घर पहुंचा। उसने कहा कि उसे गंगा स्नान के लिए आजिमगंज जाना है। ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन छोड़ दे। तीनों बाइक से निकले। जैसे ही केसरगढ़ गांव के पास पहुंचे, अचानक आम के पेड़ की बड़ी डाल टूटकर बाइक पर गिर गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश को तुरंत फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *