सूखी डाल गिरने से घर टूटा, परिवार बेघर

दुमका| मसलिया ग्राम पंचायत बसकीडीह में शुक्रवार रात पीपल की सूखी डाल गिरने से भागवत भंडारी का घर टूट गया। हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। डाल घर के सामने गिरी। घर बगल में सटा होने के कारण उसकी चपेट में आ गया। डाल दीवार पर अटक गई, जिससे पूरा भार घर पर नहीं आया। इससे बड़ा नुकसान टल गया। घर पूरी तरह टूट सकता था। भागवत ने बताया कि अब तक प्रधानमंत्री आवास या अबुआ आवास नहीं मिला है। घर में चार लोग रहते हैं। कई बार पंचायत और प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पीड़ित परिवार ने बीडीओ और सीओ से आवास दिलाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *