पारा और बढ़ा, 13 दिन बाद दहाई में

कोटा | पूर्वी हवाओं ने कोटा को सर्दी से राहत दी हुई है। सप्ताहभर से न्यूनतम तापमान में बढ़त का दौर बना हुआ है। शनिवार सुबह कोहरा भी था। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 9 दिसंबर को न्यूनतम तापमान दहाई में (11.8) डिग्री था। जयपुर मौसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रविवार और सोमवार को बादल रहने की संभावना है। वहीं, 26 और 27 दिसंबर को विक्षोभ के असर से मावठ हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *