पारा शिक्षक आकलन परीक्षा में 47% फेल, सफल टीचरों की होगी वेतनवृद्धि

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित पारा शिक्षकों की आकलन परीक्षा-2024 का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया। परिणाम में चौंकाने वाला तथ्य यह रहा कि कुल परीक्षार्थियों में से करीब 47% पारा शिक्षक असफल हो गए हैं। जैक चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि परीक्षा लेवल-1 और लेवल-2 दो चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 10719 पारा शिक्षक शामिल हुए थे। जिनमें से 5724 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। यानी कुल 53% पारा शिक्षक ही पास हो सके। आकलन परीक्षा वैसे प्रशिक्षित पारा शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी, जो झारखंड पात्रता परीक्षा (जेटेट) पास नहीं है। लेवल-1 में 9449 शिक्षक शामिल, 4910 हुए पास लेवल-1 की परीक्षा में सबसे अधिक 9449 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें 4910 शिक्षक सफल घोषित किए गए हैं। वहीं लेवल-2 में 1270 शिक्षक परीक्षा में बैठे, जिनमें 814 ने सफलता पाई। पास शिक्षकों को मिलेगा लाभ जैक की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आकलन परीक्षा में उत्तीर्ण पारा शिक्षकों को वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाएगा। इससे शिक्षकों के वेतन में वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी। परिणाम जारी करने के अवसर पर जैक चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा के साथ जैक सचिव जयंत मिश्रा और आईटी पदाधिकारी कुणाल भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *