पारा 11 डिग्री: शाम से सुबह तक कंपकंपी, दोपहर में धूप खिली

जांजगीर| जिले में मौसम का मिजाज इन नए साल से बदला नजर आ रहा है। सुबह और रात में ठंड का असर बना हुआ है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक जिले में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है, जिससे सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी। खासकर ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की भी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का कोई खास असर छत्तीसगढ़ पर नहीं पड़ेगा, इसलिए जिले में मौसम सामान्य बना रहेगा। 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। उत्तर दिशा से कम मात्रा में ठंडी हवा आने की स्थिति में लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। शाम के समय दल्हा पहाड़ का नजारा। फोटो | दीपक जैन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *