गुना का राहुल 26 जनवरी को दिल्ली में करेगा परेड:PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस से लगातार तीसरे साल गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुना गया कैडेट

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस गुना के लिए यह गर्व का पल है। कॉलेज के एनसीसी (NCC) कैडेट राहुल अहिरवार का चयन 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड (RDC) के लिए हुआ है। तैयारियों के लिए राहुल दिल्ली पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि कॉलेज ने आरडीसी में सिलेक्शन की हैट्रिक लगाई है। यह लगातार तीसरा साल है, जब यहां के कैडेट राजपथ (कर्तव्य पथ) पर कदमताल करते नजर आएंगे। 35वीं वाहिनी का कर रहे प्रतिनिधित्व एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार भिरोरिया ने बताया कि राहुल अहिरवार 35वीं वाहिनी एनसीसी शिवपुरी की डी-कंपनी के सीनियर कैडेट हैं। उनकी इस उपलब्धि पर 35 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय वीर सिंह दहिया, कॉलेज प्राचार्य डॉ. बीके तिवारी और स्टाफ ने बधाई दी है। पिछले 3 साल से लगातार चयन महाविद्यालय के कैडेट्स ने पिछले तीन सालों में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *