पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा:हजारीबाग झील में कूदने की दी धमकी, 2 घंटे बाद हुई बेहोश; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

हजारीबाग में एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर शुक्रवार को झील परिसर में हंगामा किया। दोपहर 2 बजे स्थानीय लोगों ने महिला को झील किनारे देखा। वह पानी में छलांग लगाने की धमकी दे रही थी। सूचना मिलते ही लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झील के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया। थाना प्रभारी ने दूर से महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया महिला लगातार रो रही थी और आत्महत्या की धमकी दे रही थी। करीब दो घंटे तक यह स्थिति बनी रही। पुलिस ने धैर्यपूर्वक महिला से बातचीत जारी रखी। उसे जीवन का महत्व समझाया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। महिला थककर झील के किनारे ही बेहोश हो गई इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग भी पुलिस के साथ मिलकर महिला को समझा रहे थे। कुछ देर बाद महिला थककर झील के किनारे ही बेहोश हो गई। पुलिस ने तुरंत उसे सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने महिला के परिवार से संपर्क किया है और मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *