धनबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में एलेपी एक्सप्रेस के 12 पहिए पटरी से उतर गए। घटना के समय ट्रेन स्टेशन यार्ड में खड़ी थी। इस हादसे से रेल परिचालन बाधित हुआ और कई ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ। रेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन को पटरी पर वापस लाने की कार्रवाई शुरू की। धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। धनबाद स्टेशन झारखंड का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहां से रोजाना 100 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं और एक लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। यह पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल का मुख्यालय भी है। डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में ही स्पष्ट होगा कि हादसा कैसे हुआ। रेल प्रशासन ट्रेन परिचालन को सामान्य करने में जुटा है।


