पार्किंग विवाद में मां-बेटी से मारपीट

लुधियाना| मोहल्ला दशमेश नगर, लोहारा रोड में पार्किंग विवाद मारपीट में बदल गया। 7 अगस्त की रात मां-बेटी को पड़ोसियों ने घर में घुसकर पीट दिया। शिकायतकर्ता संतरो रानी ने बताया कि उनकी एक्टिवा घर के बाहर खड़ी थी, जिसका कुछ हिस्सा पड़ोसी के घर की तरफ था। पड़ोसी एक्टिवा हटाने लगे, जिससे वाहन को नुकसान होने लगा। तभी उनकी 20 साल बेटी आई और खुद वाहन हटाने की बात कही। इस पर आरोपी ने उससे बहसबाजी शुरू की और मारपीट कर दी। आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर घर के अंदर घुसकर दोनों मां-बेटी को पीटा। पड़ोसियों के बीच-बचाव से दोनों की जान बची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर सोनू, दीपक, राजेश प्रेशर और सोनू कुमार के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह के मुताबिक, आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *