चंडीगढ़ सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान के करीब:एक महीने में तीसरी बार खुले फ्लड गेट; आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़ में कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सुखना लेक का जलस्तर खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लेक के आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के दिन भी शहर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जानकारी अनुसार, लेक में बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए प्रशासन को तीन बार फ्लड गेट खोलने पड़े हैं। माना जा रहा है कि यदि वर्षा इसी तरह जारी रही तो फ्लड गेट को दोबारा खोलना पड़ सकता है। हाल ही में जब जलस्तर में वृद्धि हुई थी, तब रात के समय फ्लड गेट खोलकर अतिरिक्त पानी को बाहर निकाला गया था। जलस्तर 1162.20 फीट तक पहुंचने के बाद ही फ्लड गेट को बंद किया जा सका था। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए निम्नलिखित पूर्वानुमान जारी किया है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *