AAP विधायक का CM मान ने जाना हाल:मंत्री मुंडिया भी पहुंचे घर,खिनौरी बार्डर पर हुआ था एक्सीडेंट,होंठ पर लगे 45 टांकें

पंजाब में लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना की एक्सीडेंट के बाद तस्वीर सामने आई है। उनके होंठ पर टांकें लगे है। वह घर पर आराम कर रही हैं। विधायक का हाल जानने के लिए लगातार आप सीनियर लीडरशिप के फोन आ रहे है। आज प्रदेश लीडरशिप से कई बड़े नेता छिन्ना का हाल जानने उनके घर पहुंचेगे। CM मान ने फोन पर जाना छीना का हाल CM भगवंत मान ने भी विधायक छीना का हाल जाना और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वही देर रात कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया भा छिन्ना का हाल जानने उनके घर पहुंचे। फिलहाल अभी छीना बोलने में असमर्थ है लेकिन डाक्टरों मुताबिक होंठ से जैसे ही सोजिश कम होगी तो वह धीरे-धीरे बोलने लगेंगी। दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास छीना की इनोवा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में विधायक और उनका गनमैन घायल हो गए। उधर छिन्ना के गनमैन के भी चेहरे और सिर पर चोट आई है लेकिन उसका बचाव हो गया। घायलों को पहले कैथल के अस्पताल ले जाया गया, यहां से उन्हें लुधियाना के अस्पताल में रेफर किया गया। राजिंद्रपाल कौर छीना 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *