लुधियाना| भले ही स्टेट इलेक्शन कमीशन पंजाब ने सार्वजनिक स्थानों, सरकारी और निजी संपत्तियों पर पोस्टर-होर्डिंग न लगाने के निर्देश दिए, लेकिन गुरदेव नगर में पार्क में खेलने वाले स्थान पर ही प्रत्याशी ने प्रचार के लिए होर्डिंग लगा दिए। यही नहीं पार्क में पेड़ों तक में होर्डिंग टांग दिए हैं।


