भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अपने कई नेताओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। भाजपा ने पूर्व पार्षदों समेत एक दर्जन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं में प्रमुख नाम हैं: सरबजीत सिंह काका, परमिंदर सिंह लापरा , सुरजीत सिंह राय , बलविंदर सिंह बिन्दर , मन्नू अरोड़ा , अमरजीत सिंह काली , सरवन अत्री , अजय गोस्वामी , शिव देवी गोस्वामी , सीमा शर्मा (पत्नी श्याम शास्त्री) श्याम शास्त्री , हरजिंदर सिंह , कुलदीप शर्मा , संदीप मनी, नरेश स्याल , अनीता शर्मा। भाजपा लुधियाना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, साथ हीभाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं और लुधियाना भाजपा की कोर कमेटी द्वारा विचार-विमर्श करने के बाद इन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। इन नेताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप थे, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।


