2 साल से है सीवर की समस्या लोग नहीं करते हैं शिकायत

सेंट्रल एरिया के वार्ड-77 के निवासी नगर निगम चुनावों में डर के जी रहे हैं। हमले के डर के कारण इलाके के लोग अपनी परेशानियों को नहीं उठा पा रहे हैं। यह इलाका विधायक अशोक पराशर के निर्वाचन क्षेत्र में आता है और उनकी प|ी मीनू पाराशर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार है। खास बात यह है कि इस इलाके में केवल मीनू पाराशर के ही पोस्टर दिखाई दे रहे हैं अन्य किसी दूसरी पार्टी के यहां पोस्टर तक दिखाई नहीं देते। फोटो न छापने की शर्त पर इलाके के लोगों ने बताया कि सीवेरज का पानी कई जगहों पर मिलकर आता है। जो 2 साल से एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इसके अलावा, इलाके में एक ही पार्क है, जिसकी स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। पिछले 2 वर्षों से उसका मेंटेनेंस नहीं किया और यहां गंदगी भी है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और सीवरेज के ढक्कन भी टूटे पड़े हैं, जिससे रात के समय राहगीर हादसे का शिकार हो जाते हैं। समस्याओं को लेकर इस इलाके के लोग कोई आवाज नहीं उठाते, क्योंकि यह इलाका विधायक अशोक पराशर का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *