पार्क को स्पोर्टस हब के साथ शहर में आकर्षण के केंद्र के तौर पर विकसित करने पर दिया जोर

भास्कर न्यूज| जालंधर बर्ल्टन पार्क में जारी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने काम की रफ्तार में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्पोर्टस हब के साथ शहर में आर्कषण के केंद्र के तौर पर विकसित करने पर जोर दिया। जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन सहित संबंधित विभागों के साथ मीटिंग दी। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बलर्टन पार्क के सौंदर्यकरण, साफ-सफाई, रोशनी के लिए उचित प्रबंध, हरियाली, चारदीवारी के चल रहे कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की और इन विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के आदेश दिए। बलर्टन पार्क में 30 फ्लड लाइटें लगा कर रोशनी के लिए उपयुक्त प्रबंध कर दिया गया है, जिससे खिलाड़ी अब रात के समय भी नैट प्रेक्टिस कर सकते है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कहीं अन्य लाईट की आवश्यकता है, तो वह भी जल्द से जल्द लगवाई जाए। साथ ही स्ट्रीट लाइटें लगाने के काम में भी तेजी लाई जाए। इस सप्ताह के अंत तक पार्क में एंट्री और एक्जिट गेट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गेट्स को समय पर खोलने और रात के समय बंद करने को यकीनी बनाने के लिए समर्पित कर्मचारी की तैनाती की जाए। ताकि पार्क में आने-जाने वाले खिलाड़ियों और लोगों को कोई परेशानी न हो। पार्क की दीवारों पर करवाई जा रही पेंटिंग के काम का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पार्क की चारदीवारी के अंदर और बाहर करीब 40 पेंटिंग बनवाई जा चुकी है। उन्होंने नगर निगम को पूरी चारदीवारी को रचनात्मक और आकर्षक पेंटिंग के साथ कवर करने को कहा ताकि पार्क को और खूबसूरत नुहार प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि बलर्टन पार्क को स्पोर्टस हब के तौर पर विकसित करने के साथ इसके द्वारा कला को प्रफुल्लित करने के प्रयास भी किए जाएंगे, जिसके लिए बेकार वस्तुएं से बनी कलाकृतियां पार्क में स्थापित की जाएंगी। क्रिकेट स्टेडियम नजदीक कूड़े के ढेर के निपटारे के लिए नगर निगम द्वारा एमआरएफ सबंधी शुरु की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। पार्क के बाहर दोनों तरफ़ ग्रीन बैलट विकसित करने, पार्क में ट्रैक बनाने, पानी के प्रबंध, नए शौचालय के निर्माण सहित मौजूदा टायलेट की मरम्मत के भी निर्देश दिए। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस विभाग को बलर्टन पार्क के बाहर पीसीआर तैनात करने को भी कहा। मीटिंग में एसीपी ऋषभ भोला भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *