जालंधर | भारतीय जनमानस पार्टी आल इंडिया की पंजाब टीम ने गुरु अमरदास नगर, कालिया कॉलोनी में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान पंजाब में अपनी पार्टी के एजेंडे के साथ सभी को अवगत करवाया और कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब के सभी जिलों में पार्टी के साथ लोगों को जोड़ा जाएगा। पवन शर्मा ने कहा कि देश में बढ़ रहे नशे को रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बैन होने के बावजूद चाइना डोर बिक रही है, जिस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए। इस दौरान शिवानी को युवा मोर्चा पंजाब सचिव नियुक्त किया। भारतीय जनमानस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब प्रदेश प्रभारी पवन कुमार शर्मा और भारतीय जनमानस पार्टी युवा मोर्चा पंजाब प्रधान बलवंत सिंह साही, पंजाब युवा मोर्चा महिला विंग पंजाब प्रदेश अध्यक्ष कश्मीर कौर, पंजाब युवा मोर्चा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा मौजूद रहे।


