आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि राज्य के नवनिर्माण के संघर्ष को आजसू पार्टी आगे बढ़ाएगी। उन्होंने मंगलवार को देवी मंडप, चंदवे में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। कहा कि आजसू पार्टी युवा शक्ति को नई दिशा देगी। इस अवसर निःशुल्क चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।


