पार्टी के लिए जल्द शुरू की जाएगी मैंबरशिप ड्राइव, हर जिले में चुने जाएंगे 5-5 मेंबर : तरसेम सिंह

भास्कर न्यूज|अमृतसर डिब्रूगढ़ जेल मे बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की सरपरस्ती में माघी मेले के दौरान बनाई गई नई सियासी पार्टी “शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब दे’ के नुमांइदे शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह और सांसद सरबजीत सिंह खालसा की अगुवाई में पूरी टीम ने पार्टी की चढ़दी कला और बंदी सिखों की रिहाई के लिए अरदास की। तरसेम सिंह ने कहा कि जल्द ही पार्टी के लिए मैंबरशिप ड्राइव शुरू की जाएगी। उनका कहना है कि पहले पार्टी हर जिले में 5-5 मेंबर चुनेगी। यह मेंबर हर जिले में मैंबरशिप ड्राइव को आगे बढ़ाएंगे। इस ड्राइव के बाद जिला स्तर पर 11-11 कार्यकारी गठित होगी। इसके बाद मैंबरशिप में से ही प्रधान व अन्य पदों के लिए नाम चुने जाएंगे। उनका कहना है कि श्री अकाल तख्त साहिब पर गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंचे थे। पार्टी का संविधान बनाने के लिए 7 सदस्य कमेटी गठित की गई है। यही मेंबर पार्टी का संविधान तैयार करेंगे। संविधान तैयार करने के लिए लोगों से बातचीत की जाएगी और उनकी राय ली जाएगी। तरसेम सिंह ने कहा कि अकाली दल श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब की 7 मेंबरी कमेटी को मानने के लिए तैयार नहीं है, वे श्री अकाल तख्त साहिब को क्या मानेंगे। खालसा ने कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों में हिस्सा जरूर लेगी। इतना ही नहीं, एसजीपीसी चुनावों में भी अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। पार्टी की घोषणा के बाद से ही लगातार फोन आ रहे हैं कि मैंबरशिप फार्म भेजिए, ताकि लोग पार्टी के साथ जुड़ सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *