अमृतसर | भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने अपनी नई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया है। क्रेटा इलैक्ट्रिक में क्रेटा के आईसीई वर्जन के सभी प्रमुख फीचर्स के साथ-साथ एक नई इलेक्ट्रिक पहचान दी गई है। इसमें लेदरेट डैशबोर्ड, ड्यूल स्क्रीन सेटअप, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के माध्यम से वायरलेस कनेक्टिविटी और इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। कंपनी का दावा है कि क्रेटा ईवी फुल चार्ज में 473 कि.मी. तक चलेगी और यह सिर्फ 7.9 सेकेंड में 0 से 100 केएमपीएच की स्पीड हासिल कर सकती है। इसके अलावा इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम सहित 52 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन- 51.4 केडब्ल्यूएच, 42 केडब्ल्यूएच के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में चार वैरिएंट मिलेंगे। इसमें एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम और एक्सीलेंस वैरिएंट शामिल हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360 डिग्री कैमरा के साथ लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम फीचर दिए जाएंगे, जिनमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर शामिल होंगे। इसके साथ रीजनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है जो राडार की मदद से आगे चल रहे व्हीकल की दूरी के हिसाब से व्हीकल की स्पीड को कम कर देती है। इस मौके पर हुंडई मोटर्स इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने कहा कि क्रेटा ईवी स्थानीय रूप से तैयार बैटरी पैक से साथ आ रही है। हम पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि सेल विनिर्माण स्थानीय भारतीय भागीदार एक्साइड के साथ होगा।


