पार्टी वर्कर के झगड़े में साथ देने की रंजिश में सरपंच पर चलाई गोली: बाल-बाल बचा

भास्कर न्यूज| अमृतसर गांव चाटीविंड लेहल के डिपो पर गेहूं बांटने के दौरान पहुंचे सरपंच पर एक युवक ने जान से मारने की नियत से गोली चलाई। गोली कार के अगले बंपर पर लगी, जिसके बाद सरपंच ने भागकर अपनी जान बचाई। थाना कत्थूनंगल पुलिस ने इस मामले में हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान रविंदर सिंह निवासी चाटीविंड लेहल के रूप में हुई है। कांग्रेस के सरपंच सविंदर सिंह ने बताया कि 8 जनवरी को डिपो होल्डर करतार सिंह ने फोन करके सुबह साढ़े 9 बजे उसे गेहूं बांटने समय फोटो करवाने के लिए डिपो पर बुलाया था, जब वह वहां पहुंचे तो आरोपी रविंदर सिंह ने आते ही उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे उसकी पगड़ी उतर गई। जिसके बाद वह भागकर अपनी कार में बैठ गया। इस दौरान आरोपी ने रिवाल्वर से एक गोली चलाई। गोली बंपर में जा लगी। उसने अपनी कार भागकर जान बचाई। उन्होंने बताया कि उसके पार्टी वर्कर के साथ आरोपी का पहले झगड़ा हुआ था। जो वर्कर नरिंदर सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उस मामले में उसने अपने पार्टी वर्कर की मदद की थी, जिसकी रंजिश में उस पर हमला किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *