पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक सिंचाई परियोजना का शुभारंभ:66 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को जयपुर से पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसकी लागत 2 हजार 545 करोड़ रुपए है। शाजापुर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्राम दुपाड़ा में दिखाया गया। परियोजना से 66 गांवों को मिलेगा पानी इस परियोजना से 15 हजार 500 हेक्टेयर भूमि सिंचाई क्षमता और लखुन्दर कॉम्पलेक्स जिसकी सिंचाई क्षमता 25 हजार हेक्टेयर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक सिंचाई परियोजना से शाजापुर जिले के 66 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा, जिससे जिले के लगभग 20 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित होंगे। 35 हजार 500 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी इससे शाजापुर क्षेत्र की लगभग 35 हजार 500 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। साथ ही माईक्रोईरिगेशन के माध्यम से स्प्रिंकलर पाईप से सिंचाई की जा सकेगी। साथ ही साथ जलस्तर बढे़गा और गर्मी में पेयजल की व्यवस्था भी बेहतर होगी। कलेक्टर बोलीं- दो बैराज बनाए जाएंगे कलेक्टर ऋजु बाफना ने बताया कि इस परियोजना के लिए दो बैराज बनाए जाएंगे, जिससे जल्द ही क्षेत्र सिंचित हो जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधिगणों से इस परियोजना की महतता की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने लिए कहा किया। इससे किसानों की आय में बढ़त भी होगी। कलेक्टर ने बताया कि जिले में राजस्व महाअभियान और जनकल्याण अभियान संचालित किया जा रहा है। इन अभियान के माध्यम से शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं में सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिले के प्रत्येक गांव में जनकल्याण शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्वामित्व योजना के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि शाजापुर जिले में एक सप्ताह में स्वामित्व योजना का कार्य पूर्ण होने वाला है, इस योजना के माध्यम से आबादी क्षेत्र के हितग्राहियों को पट्टा प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *