रायसेन में सिलवानी तहसील के आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने अपनी जमीन पर हुए कब्जे को लेकर मंगलवार को रायसेन कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अरविंद दुबे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राजा रघुवंशी, गहेश रघुवंशी, गुन्नालाल, मुन्नीवाई, कमल सिंह, विनोद रघुवंशी, वंदना रघुवंशी और कविता रघुवंशी शामिल थे। पीड़ितों ने बताया कि उनकी करीब 8.30 एकड़ जमीन सिलवानी तहसील के कुंअरपिपलिया ग्राम, चिचौली और भटपुरा में स्थित है, जिस पर कुछ दबंगों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। इन लोगों के खिलाफ राजनीतिक संरक्षण होने के कारण लगातार गाली-गलौज, विवाद और जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। दबंगों से जमीन छुड़ाने की मांग
पीड़ितों का आरोप है कि कब्जा करने वाले लोग राजस्व अधिकारियों को झूठे आवेदन प्रस्तुत कर उनके खिलाफ उत्पीड़न भी करवा रहे हैं। इससे उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर अरविंद दुबे से मांग की गई है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हस्तक्षेप कर उनकी जमीन दबंगों से मुक्त कराई जाए।


