पार्षदों व दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने का किया विरोध, कार्रवाई रुकवाई

लुधियाना| अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की तहबाजारी की टीम को दुकानदारों और पार्षदों का विरोध झेलना पड़ा। पार्षदों ने विरोध कर अतिक्रमण की कार्रवाई को बीच में रुकवा दिया। आप और भाजपा पार्षद ने कहा कि जनकपुरी में अतिक्रमण की समस्या का हल जरूर निकाला जाएगा, लेकिन किसी का रोजगार समाप्त करके हल निकालना सही कदम नहीं है। नगर निगम के कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने ग्रीन बेल्टों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदेश दिए हैं। इसी क्रम में वीरवार को जनकपुरी मेन मार्केट में अतिक्रमण हटाना था। इसके लिए नगर निगम के चारों जोन के इंस्पेक्टरों द्वारा संयुक्त रूप से टीम गठन किया गया। टीम जनकपुरी मेन मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *