विजिलेंस की टीम ने वीरवार को सिविल अस्पताल में रेड की। ट्रेप लगाकर विजिलेंस की टीम ने इमरजेंसी में तैनात एक सेहत कर्मी को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी ने मेडिकल की रसीद जारी करने के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे जिसमें से 3 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे। वीरवार को उसने 7 हजार रुपए लिए थे। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम सतिंदर कुमार वासी जस्सल कॉलोनी है। अधिकारियों के मुताबिक विजय कुमार द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि आरोपी सतिंदर ने शिकायतकर्ता विजय कुमार से मेडिकल रिपोर्ट की रसीद जारी करने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। विजय के मुताबिक आरोपी पहले 3 हजार रुपए ले चुका था और बाकी बचे 7 हजार रुपए उसने वीरवार को रिश्वत ली। इस केस में विजिलेंस की टीम ने 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रिश्वत लेते काबू किया है।


