भास्कर न्यूज | अमृतसर हलका उत्तरी के वार्ड नंबर 6 के इलाका निरंकारी कॉलोनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत पार्षद अमन ऐरी की अध्यक्षता में सफाई मुहिम शुरू की गई। साथ ही उनकी वार्ड के सभी इलाकों में सुंदरता कार्यों की भी शुरुआत की, जिसमें सड़कों एवं पार्कों की सफाई और फुटपाथों पर पेंट किया जाएगा। पार्षद अमन ऐरी ने कहा कि नववर्ष के शुभारंभ पर वार्ड नंबर 6 में इस अभियान की युद्ध स्तर पर शुरुआत की गई है और इसके तहत आने वाले समय में वार्ड का कोना-कोना स्वच्छ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू समुद्री के प्रयासों से शुरू हुए इस अभियान एवं वार्ड निवासियों द्वारा किए जा रहे पूर्ण समर्थन से वार्ड नंबर 6 एक मॉडल के रूप पर उभरकर आएगा। इस मौके पर राकेश मरवाहा, सुमन ग्रोवर, दीपक ग्रोवर, रवि अरोड़ा, मनु शर्मा, अंकित सलूजा, अनवर कथूरिया, विजय शर्मा, रोहित सैनी आदि उपस्थित थे।


