पार्षद बोले-डॉ.अंबेडकर का जीवन जाति-भेद के खिलाफ संघर्ष को समर्पित:उनसे समानता, न्याय और संवैधानिक मूल्यों की प्रेरणा मिली; पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दीं

भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि नाथद्वारा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आज अनुसूचित जाति जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण संस्थान द्वारा सुखाड़िया नगर स्थित संविधान पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष व पार्षद सुरेश छापरवाल ने कहा कि 6 दिसंबर का दिन भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन भारत माता के इस महान सपूत ने अंतिम सांस ली थी। इसलिए यह दिन महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक कुरीतियों, छुआछूत और जाति-भेद के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया। उनका जीवन हमें समानता, न्याय और संविधान के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर सुरेश छापरवाल, राजू गहलोत, रामप्रसाद चौहान, रमेश पंवार, विजय राठौड़, लोकेश राठौड़, सूर्यप्रकाश, विजय गहलोत, विजेश गहलोत, सुनील जाटव, जगदीश कल्याण, श्यामलाल गहलोत, भीमराव तलवाड़ी, शुभम तरवाड़ी, रघुनंदन चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *