पालतू जानवरों से मिला बच्चों को प्यार व सीख

भास्कर न्यूज | बालोद अरिहंत अकादमी में ‘पेट डे’ का आयोजन उत्साह से हुआ। नेशनल पेट डे के मौके पर प्री-प्राइमरी बच्चों के लिए कार्यक्रम रखा गया। बच्चों ने कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, पक्षी और मछली जैसे पालतू जानवरों को नजदीक से देखा। उनके बारे में जानकारी ली। जानवरों को दुलारा और उनके साथ खेला। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक त्रिशला जैन ने की। उन्होंने बच्चों को जानवरों से प्रेम, देखभाल और करुणा का महत्व बताया। चेयरमैन डॉ. प्रदीप जैन ने कहा, बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। ‘पेट डे’ से उनमें संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना आती है। नर्सरी और प्राइमरी के बच्चों ने पूरे जोश से भाग लिया। जानवरों को देखा, सवाल पूछे और उन्हें प्यार किया। शिक्षक और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। कहा, ऐसे आयोजन बच्चों को प्रकृति से जोड़ते हैं। प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव ने कहा, इस तरह के अनुभव बच्चों के नैतिक और भावनात्मक विकास में मदद करते हैं। कार्यक्रम के अंत में करुणा क्लब बनाने की घोषणा की गई। बच्चों को जानवरों के प्रति दया और संरक्षण का संदेश दिया गया। यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार बन गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *