पालना में नवजात की किलकारी VIDEO:1 दिन पहले ही जन्मीं बालिका को दोपहर 12 बजे कोई छोड़ गया

अलवर के जनाना अस्पातल के पालना गृह में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कोई अज्ञात महिला 1 दिन पहले जन्मी नवजात को छोड़ गई। पालना गृह में नवजात को रखने के दो मिनट बाद टीम को पता चला। तुरंत नवजात बालिका को शिशु अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। उसके बाद नवजात का इलाज शुरू हो गया। हालांकि नवजात प्री मच्योर है और थोड़ा वजन कम है। बाकी स्वस्थ है। शिशु अस्पताल के प्रभारी डॉ महेश शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जनाना अस्पताल के पालना गृह में कोई अज्ञात महिला एक नवजात प्रीमेच्योर नवजात को छोड़ गई। नवजात करीब एक दिन पहले जन्मी है। जिसे पालना गृह में कोई छोड़ गया। नवजात के पालना गृह में आने के 2 मिनेट बाद एक बेल बज गई। उसके बाद मौजूद स्टाफ ने बाहर आकर देखा तो पालना गृह में नवजात थी। जिसे तुरंत शिशु अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने देखा। वैसे नवजात ठीक है। लेकिन प्री मच्योर है और वजन कम है। उसके अनुसार जांच की गई है। . एनसीयू वार्ड में उपचार के लिए भर्ती डॉक्टर ने बताया समय से पहले जन्मी बच्ची जिसका वजन भी कम होने के कारण भर्ती किया गया है। जिसके स्वस्थ होने पर CWC को सपुर्द कर दिया जायेगा ।अभी हमने इलाज चालू कर दिया है। बेसिक जांच शुरू कर दी है। स्वस्थ होने पर सीडब्ल्यूसी को सूचना दी जाएगी। उसके बाद शिशु गृह में शिफ्ट कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *