पालिका भवन पर शिवाजी का नाम व चौक पर उनकी प्रतिमा लगाने की मांग

भास्कर न्यूज| महासमुंद जिला मराठा समाज द्वारा गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय शिवाजी चौक (पुरानी कचहरी चौक) में माल्यार्पण एवं गौरव गान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी शामिल हुए। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि शिवाजी महाराज केवल मराठा शासक नहीं, बल्कि हिन्दू हृदय सम्राट थे। उन्होंने समाज की वर्षों पुरानी मांग का समर्थन करते हुए गौरव व्यक्त किया। मराठा समाज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राव घाड़गे ने बताया कि 26 अगस्त 2007 को इस चौक का नामकरण छत्रपति शिवाजी महाराज चौक किया गया था। इस अवसर पर समाज ने दो प्रमुख मांगें रखी। जिसमें चौक पर शिवाजी महाराज की अश्वारोही आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। चौक के समीप नवनिर्मित नगर पालिका कॉम्प्लेक्स का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज कॉम्प्लेक्स रखा जाए। पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने इन मांगों पर सहमति जताते हुए तत्काल कलेक्टर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर कॉम्प्लेक्स का नामकरण शिवाजी महाराज के नाम पर करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान समाज के संरक्षक प्रलय थिटे ने शिवाजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राजेंद्र इंगोले, राजेंद्र राव घाड़गे (अध्यक्ष), महावीर पवार, भूषण भोंसले, राजकुमार पवार, संतोष भोंसले, अनिता पवार (महिला मंडल अध्यक्ष), रामेश्वरी घाड़गे, ज्योति पवार, कार्यक्रम में नारायण लाल ठाकुर और एम.डी. प्रधान और बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *