10वीं में 75% से अधिक अंक पर हर छात्र को

भास्कर न्यूज| महासमुंद शासकीय हाई स्कूल रोहिना में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर छात्रों (9वीं) ने अपने सीनियर साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नेपाल साहू रहे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य अजय कुमार जायसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में व्याख्याता कमलेश साहू, के.के. साहू के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन के महत्वपूर्ण मंत्र दिए। प्राचार्य अजय जायसवाल ने छात्रों को अनुशासन और चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की नई इबादत लिखेगा। व्याख्याता कमलेश साहू ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए घोषणा की कि 10वीं की परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले प्रत्येक छात्र को 1000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने चुनौतियों का साहस से सामना करने की सीख दी। कक्षा नवमीं के छात्रों ने पुरानी यादें साझा कीं, जिसे सुनकर 10वीं के छात्र भावुक हो उठे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक नेवता भोज के साथ हुआ, जिसमें सभी शिक्षकों और छात्रों ने एक साथ भोजन किया। इस अवसर पर शिक्षक लक्ष्मण पटेल, अनिल कुमार पटेल, कैलाश कमार, हराधन चौधरी और लीला पटेल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जीवन की समस्याओं को साझा करने की सलाह दी: क्रांति कुमार साहू ने उन्होंने छात्रों को जीवन की समस्याओं को साझा करने की सलाह दी, ताकि सही समाधान मिल सके। शिक्षक अनिल व लक्ष्मण पटेल ने कहा कि गुरु के सम्मान को सफलता की कुंजी बताया और छात्रों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *