राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित की जाने वाली अंडर 16 प्रतियोगिता के लिए पाली की अंडर-16 टीम का प्रेक्टिस मैच शुक्रवार को बांगड़ स्टेडियम में खेला गया। जिसमें टीम बी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और 29.3 ओवर्स में 135 पर ऑल आउट हो गई। टीम की बी की ओर से सर्वाधिक 43 रन किशन भाटी ने बनाए। टीम ए की तरफ से अदनान खिलजी ने 5 विकेट लिए। टीम ए ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 29.1ओवर में एक विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम ए की तरफ से अदनान खिलजी ने 30 तथा हर्षित टांक व अंश भाटी ने 25 रन का योगदान दिया। टीम बी की ओर से किशन भाटी ने 3, दीपक सेन ने 2 विकेट लिए। जिला क्रिकेट संघ पाली के सचिव धर्मवीर सिंह शेखावत ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ के कोच असलम खान, रवि प्रकाश, पारस चौधरी, शेर सिंह, मनवर भाटी, लोकेन्द्र चौधरी व अभिषेक पंवार मैच के दौरान मौजूद रहे।


