पाली के युवाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री से मिलने का मौका:माय भारत पोर्टल पर ‘बजट क्वेस्ट–2026’ प्रश्नोत्तरी शुरू, बजट-2026 से संबंधित प्रश्नों के देंगे होंगे आंसर

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत संचालित माय भारत पोर्टल पर युवाओं के लिए ‘बजट क्वेस्ट–2026’ प्रश्नोत्तरी का शुभारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 के प्रति जागरूक करना तथा नीति निर्माण प्रक्रिया से जोड़ना है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में 3 फरवरी से शुरू हुई इस ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागी युवाओं को बजट 2026 से संबंधित 30 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसके बाद द्वितीय चरण में चयनित प्रतिभागियों को निर्धारित 8 विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध तैयार कर माय भारत पोर्टल के माध्यम से अपलोड करना होगा। इस प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक राज्य से चयनित विजेता युवाओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रत्यक्ष संवाद करने का मौका मिलेगा। इस दौरान युवा बजट @2026 एवं विकसित भारत बजट से जुड़े अपने नवाचारपूर्ण विचार प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। माय भारत केंद्र, पाली के जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि माय भारत पर आयोजित यह अभिनव कार्यक्रम युवाओं एवं आम नागरिकों में बजट 2026 को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के इच्छुक युवा www.mybharat.gov.in पोर्टल अथवा माय भारत मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *