भीलवाड़ा में प्राइवेट बस से भिड़ी बोलेरो, 9 घायल:ओवरटेक कर आगे आई थी, टर्न लेते ही हादसा हुआ; सांवलिया सेठ जा रहे थे श्रद्धालु

भीलवाड़ा में हजारी खेड़ा बायपास के पास मंगलवार को सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की एक बोलेरो आगे चल रही है प्राइवेट बस से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों ने ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा कर ट्रैफिक क्लियर करवाया। मामला भीलवाड़ा के पुर थाना इलाके का है। सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहा था परिवार हजारी खेड़ा बाईपास के पास आज एक बोलेरो अपने से आगे चल रही एक प्राइवेट बस से टकरा गई। हादसे में बस और बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 9 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया। जहां इन सभी का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देखें हादसे की पूरी तस्वीरें… प्राइवेट बस से टकराई बोलेरो पुर थाने के एएसआई टीसी यादव ने बताया कि अजमेर और जयपुर जिले के एक ही परिवार के 9 लोग बोलेरो से सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान भीलवाड़ा बाईपास पर हजारी खेड़ा कट के पास बोलेरो के आगे एक ट्रक चल रहा था। इसी दौरान एक प्राइवेट बस ने ट्रक को ओवरटेक किया। बोलेरो वाली लाइन में आ गया और हजारी खेड़ा कट पर सिटी की ओर मुड़ा इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो उससे भिड़ गई। हादसे में ये हुए घायल हादसे में बोलेरो सवार किशन (50) पिता मधु गुर्जर, पूजा (16 ) पुत्री किशन गुर्जर, रमन (10) पुत्र मक्खन गुर्जर, आरती पुत्री किशन गुर्जर, मधु (14 ) पुत्री हरीराम गुर्जर, दयाल (25) पिता हरक लाल गुर्जर, रमेश (12) पुत्र हनुमान गुर्जर, कानिश पुत्र दयाल गुर्जर और दुर्गा पत्नी दयाल गुर्जर घायल हो गए। इन सभी का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *