पाली के रानी-जवाईबांध स्टेशन पर होगा 2 ट्रेनों का ठहराव:बैंगलोर-गांधीनगर जाने की मिलेगी सुविधा, 14 जनवरी से शुरू होगा ठहराव

पाली जिले के रानी और जवाई बांध क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की खबर है। 14 जनवरी से जवाई बांध और रानी रेलवे स्टेशन पर जोधपुर बैंगलोर (16533) और गांधीधाम कैपिटल-दौलतपुर चौक (19411) का संचालन शुरू होगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को बंगलौर, गुजरात जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों से ट्रेन मिल सकेगी। रेलवे की ओर से अभी प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक दोनों ट्रेनों का ठहराव दिया है। गाडी संख्या 16533, जोधपुर-बैंगलुरू 14 जनवरी से रानी स्टेशन पर 08.42 बजे आएगी जो 08.44 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16534, बैंगलुरू -जोधपुर 13 जनवरी से रानी स्टेशन पर 10.54 बजे आएगी और 10.56 बजे रवाना होगी।
गाडी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक 14 जनवरी से जवाई बांध स्टेशन पर 14.23 बजे आएगी और 14.25 बजे रवाना होगी। इसी तरह गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल 15 जनवरी से जवाईबांध स्टेशन पर 10.05 बजे आएगी और 10.07 बजे रवाना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *