हरियाणा के IRS अधिकारी की रिंग सेरेमनी,VIDEO:दिल्ली की खुशबू के साथ डांस किया; दोनों एक बैच के ऑफिसर, UPSC की तैयारी के दौरान मिले

दिल्ली की रहने वाली इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी खुशबू ओबेरॉय अब हरियाणा की बहू बनने जा रही हैं। रविवार रात दिल्ली के एक होटल में भिवानी के रहने वाले राहुल सांगवान के साथ उनकी रिंग सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी में केवल 100 लोगों को आमंत्रित किया गया था। राहुल ने ब्लैक कलर का ब्लेजर और खुशबू ने ग्रे कलर का गाउन पहना था। एक दूसरे को रिंग पहनाने के बाद दोनों ने स्टेज पर डांस भी किया। खुशबू और राहुल 2023 बैच के IRS अधिकारी हैं। खुशबू ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 139वीं रैंक हासिल की थी, जबकि राहुल सांगवान की ऑल इंडिया रैंक 508 थी। दोनों की पोस्टिंग दिल्ली में ही है। दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। ऑल इंडिया 139वीं रैंक होने के बावजूद खुशबू ओबेरॉय ने IPS बनने का मौका छोड़ते हुए राहुल के लिए IRS का विकल्प चुना। दोनों की IRS की ट्रेनिंग भी एक साथ पूरी हुई। इसके बाद इन्होंने लव कम अरेंज मैरिज करने का फैसला किया। रिंग सेरेमनी की तस्वीरें… राहुल सांगवान के बारे में जानिए… अब खुशबू ओबेरॉय के बारे में जानिए… ——————————– ये खबर भी पढ़ें :- दिल्ली की IRS अधिकारी बनेंगी हरियााणा की बहू:भिवानी के राहुल के लिए IPS विकल्प छोड़ा; UPSC की तैयारी के दौरान हुई मुलाकात दिल्ली की इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी ने हरियाणा के IRS अफसर संग परिणय सूत्र में बंधने का फैसला लिया है। दोनों एक ही बैच के हैं। खुशबू ओबेरॉय 2023 बैच की IRS अधिकारी हैं। वह नई दिल्ली की रहने वाली हैं। खुशबू वर्तमान में दिल्ली में ही तैनात हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *