पाली पुलिस लाइन में नई लाइब्रेरी का शुभारंभ:800 बुक्स से पुलिसकर्मी रहेंगे अपडेट; पुलिस परिवारों को अध्ययन मिलेगा लाभ

पाली पुलिस लाइन में शुक्रवार को एक नई लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। लाइब्रेरी का शुभारंभ पाली डीआईजी आदर्श सिद्धू ने किया। यह लाइब्रेरी पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के लोगों के लिए तैयार की गई है, जहां वे अखबार, लेटेस्ट किताबें, प्रतियोगी परीक्षाओं और कानून से जुड़ी बुक्स पढ़ सकेंगे। इसका उद्देश्य फ्री टाइम में अध्ययन की सुविधा देना और ज्ञान बढ़ाने का अवसर उपलब्ध कराना है। शुभारंभ के दौरान डीआईजी आदर्श सिद्धू ने कहा कि नौकरी लगने के बाद अक्सर पढ़ाई से दूरी बन जाती है। पुलिस लाइन में लाइब्रेरी बनने से यहां रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के लोग अपने खाली समय में पढ़ाई कर सकेंगे और अपनी पसंद की बुक्स पढ़कर ज्ञान बढ़ा सकेंगे। डीआईजी सिद्धू ने बताया कि लाइब्रेरी में कानून से संबंधित बुक्स भी रखी गई हैं। इन्हें पढ़कर पुलिसकर्मी अपने काम से जुड़ी जानकारियों में अपडेट रह सकेंगे। शुभारंभ के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान कार्यवाहक एएसपी पाली चेनसिंह महेचा, सीओ सिटी मदन सिंह, कोतवाली थानाप्रभारी रविंद्र सिंह, औद्योगिक थानाप्रभारी निरमा विश्नोई, टीपी नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया, महिला थानाप्रभारी अनीता रानी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
लाइब्रेरी में फिलहाल 800 बुक्स
पुलिस लाइन प्रभारी लता बेगड़ ने बताया कि लाइब्रेरी में अभी 800 बुक्स उपलब्ध हैं। इनमें महापुरुषों की जीवनी, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें और कानून की जानकारी देने वाली बुक्स शामिल हैं। आगे जरूरत के अनुसार बुक्स की संख्या बढ़ाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *