पाली मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस पलटी:ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा, मरीज-परिजन सुरक्षित

पाली में मरीज को ले जा रही एक एम्बुलेंस ओवरटेक के चक्क्र में असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में मरीज, कम्पाउंडर और उसके परिजनों को हल्की चोटे आई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं है।
घटना रविवार शाम को पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में हुई। जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल से हार्ट के मरीज जोधपुर निवासी प्रकाश कुमार को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अहमदाबाद ले जाया जा रहा था। इस दौरान रोहट के बाहर निकलते ही जालोर रोड पर एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में एम्बुलेंस का टायर फट गया तथा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
एम्बुलेंस में सवार मरीज प्रकाश, उनकी पत्नी व बच्चे सुरक्षित रहे और किसी को कोई गहरी चोट नहीं आई। वहीं हादसे में एम्बुलेंस के कम्पाउडर फलोदी निवासी कैलाश को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर एएसआई रिडमलराम मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। बाद में जोधपुर से दूसरी एम्बुलेंस मंगवाकर मरीज को देर रात अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *