अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण तोगडिय़ा बुधवार को पाली आए। शहर के सोमनाथ मंदिर भटवाड़ा में उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकों का वेरिफिकेशन करवाना कोई गलत कार्य नहीं है। मेरा तो ये मानना है कि 3 करोड़ बांग्लादेशियों को पकड़ कर बाहर निकाल दो SIR की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने, शिक्षा को सस्ती करने और किसानों को कर्ज मुक्त लोन देने पर भी काम होना चाहिए। इससे पहले पाली पहुंचने पर अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद AHP व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.प्रवीण भाई तोगडिय़ा का बुधवार को पाली के पणिहारी चौराहे पर AHP जिलाध्यक्ष चंपालाल प्रजापत व राष्ट्रीय बजरंग दल पाली के जिलाध्यक्ष रतन सिंह परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद वे वीडी नगर स्थित श्रीयादे माता मंदिर पहुंचे। जहां प्रजापत कुम्हार समाज पाली की और से उनका स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद वीडी नगर निवासी भंवरलाल लखेरा के निवास स्थान पर रुके जहां पर उनका स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला कोषाध्यक्ष रिखबचंद सोनी के निवास स्थान कृष्णा स्कूल भटवाड़ा पहुंचे जहा पर उनका स्वागत सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर कॉलोनीवासियों व कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर लोगों ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जयकारे के साथ स्वागत किया। इस मौके पर तोगडिय़ा ने मिशन दिया कि हर मंगलवार व शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाना चाहिए। गौ रक्षा का उन्होंने संकल्प दिलवाया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भंवर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, धीरज प्रजापत, नंदकिशोर शर्मा, कमलेश प्रजापत, गौतम प्रजापत, रूप सिंह, गोविंद,भेरू सिंह,महेश, लक्ष्मण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


