मारवाड़ जंक्शन-पालनपुर के बीच दो दिन ट्रेनें प्रभावित:सोमेसर-जवाली के बीच टेक्निकल ब्लॉक, साबरमती-हड़पसर-रणकपुर-बांद्रा SF और जम्मूतवी ट्रेनों के संचालन पर असर

अजमेर मंडल के सोमेसर-जवाली रेलवे स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के लिए लिए जा रहे दो दिन के ट्रैफिक ब्लॉक के कारण मारवाड़ जंक्शन-पालनपुर सेक्शन में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के इस ब्लॉक की वजह से साबरमती, हड़पसर, रणकपुर, बांद्रा सुपरफास्ट और जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित और विलंब से चलाया जाएगा। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त स्टेशनों के बीच आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण 4 और 5 दिसंबर को ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रद्द रहेगी, जबकि ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 5 और 6 दिसंबर को रद्द रहेगी। किन ट्रेनों का मार्ग बदलेगा डीआरएम के अनुसार ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के साथ कुछ रेलसेवाओं को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। मार्ग परिवर्तन के कारण ये ट्रेनें रास्ते में भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी और लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। देरी से चलेंगी ये ट्रेनें ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी संबंधित ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि अंतिम समय पर होने वाली असुविधा से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *