पाली में कांग्रेस ने मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती:बोले- ठाकुर ने पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के लिए आजीवन संघर्ष किया

पाली जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की ओर से शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 103वीं जयंती जिला कांग्रेस मुख्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। सामाजिक न्याय के लिए उनका सशक्त नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी सक्रिय भूमिका निभाई और उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया, जो देश के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि महावीर सिंह सुकरलाई, पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई एवं ओबीसी शहर अध्यक्ष रमेश परिहार ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और विचारधारा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब भाई टी, प्रकाश सांखला, ताराचंद टांक, दिनेश दवे, मनीष पंवार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *